फिजियोथेरेपी से महिलाओं और बुजुर्गों की कई बीमारियों का इलाज संभव: डॉ. अर्चना अग्रवाल
पटना: ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपेनिया यानी हड्डियों का कमजोर होना एक आम बीमारी बन गई है, जिससे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होता है। यह रोग अक्सर रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में देखा जाता है। वृद्ध पुरुषों में भी हड्डियों का कमजोर होना आम बात है। ये बातें कंकड़बाग स्थित हाईटेक फिजियो क्लीनिक की डॉ. अर्चना अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए हमें तीस वर्ष की उम्र से ही फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा सुझाए गए व्यायामों को अपनी जीवनशैली में शामिल कर लेना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों को संतुलन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं और गिरने के कारण उनकी हड्डियां टूटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हमें संतुलित व्यायाम और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले व्यायामों पर ध्यान देना चाहिए।
No comments:
Post a Comment