कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की बैठक के बाद हुआ पुनर्गठन - patnahindinews

Latest

BANNER 728X90

Saturday, 14 December 2024

कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की बैठक के बाद हुआ पुनर्गठन


चुनाव को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की बैठक संपन्न, कमिटी का हुआ पुनर्गठन




पटना. शनिवार, 14 दिसंबर, 2024


आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में संपन्न हुई।



बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस  सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन सौरभ सिंहा ने की जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक प्रणव भी और बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर अक्षित जी उपस्थित रहें।


बैठक को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक प्रणव ने कहा कि बिहार में भाजपा जदयू के झूठे वादों और विकास के दावों को जनता के सामने लाना होगा इसके लिए हमें मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी।


नेशनल कॉर्डिनेटर अक्षित जी ने कहा कि कांग्रेस के जमीनी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कार्यों की प्रशंसा की।


प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन सौरभ सिंहा ने बताया कि आगामी चुनावों से पूर्व सोशल मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया गया है  और इस बैठक में सभी जिला के प्रभारी उपस्थित रहें और उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें सम्मानित किया। चुनावों से पहले हम कमर कस कर भाजपा और जेडीयू के झूठ की फैक्ट्री को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।


बैठक में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग  के चेयरमैन सौरभ सिंहा, उपाध्यक्ष खालिद अमीन शेख , कोऑर्डिनेटर रवि कुमार , अमित सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।



बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित के उपस्थित में नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।


पटना 14 दिसम्बर, 24
पटना के इनकमटैक्स गोलंबर पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले DM को बर्खास्त करने को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित के उपस्थित में नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
अध्यक्ष ने बताया कि आए दिन प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक का मामला देखना को मिल रहा हैं जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा हैं उन्होंने सरकार से पेपर लीक से निजात के लिए ठोस कानून बनाने की बात कही ।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित ने बताया कि BPSC छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार पटना के डीएम के द्वारा किया गया वह निंदनीय हैं उन्होंने पटना डीएम को बर्खास्त करने की मांग की ।

इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सोनू अग्रवाल, विकास कुमार झा. डॉ आलोक, रोहित कुमार, अमित सिकन्दर, राहुल पासवान, विवेक चौबे, रोशन, नीतीश,ऋद्धि गांधी, नीरज झा, समेत दर्जनों युवा कांग्रेस के कार्यकता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment