लूट सको तो लूट लो के तर्ज पर बिहार में चेहरा चमकाने वाली सरकार चल रही है : शक्ति सिंह यादव - patnahindinews

Latest

BANNER 728X90

Thursday, 9 January 2025

लूट सको तो लूट लो के तर्ज पर बिहार में चेहरा चमकाने वाली सरकार चल रही है : शक्ति सिंह यादव

 


पटना 09 जनवरी, 2025

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमा
र सिन्हा एवं आरजू खान की उपस्थिति में राजद प्रदेश कार्यलय के कर्पूरी सभागार में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लगता ही नहीं है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज है। रिटायर्ड पदाधिकारी, दो दिल्ली और दो बिहार वाले सरकार को अपने अनुसार चला रहे हैं। संस्थागत भ्रष्टाचार का केन्द्र बिहार बन चुका है ,और भ्रष्टाचार हर जगह दिख रहा है। सरकारी खजाने का दुरूपयोग हो रहा है। थोथी दलील के सहारे सरकार चल रही है।

            श्री शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि बिहार में प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कहीं लोगों से नहीं मिल रहे हैं, इसके संबंध में इन्होंने कहा कि एक भी फोटो, फुटेज या वीडियो में यह नहीं दिखा कि वह आमजन से मिल रहे हैं। प्रगति यात्रा, दुर्गती यात्रा में तब्दील हो गया है। जहां 2 अरब 25 करोड़ 70 लाख रूपये खर्च करके बिहार के जनता के हितों में कोई कार्य नहीं हो रहे हैं, लोकतंत्र में जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही है। 

     इन्होंने ने आगे कहा कि सत्ता प्रतिष्ठान रिटायर्ड अधिकारियों के माध्यम से ट्रांसफर, पोस्टिंग को उद्योग का दर्जा दे दिया है।  और यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इस संबंध में सरकार कैसे चलाया जा रहा है, उसके संबंध में गठबंधन दल के एक बड़े नेता और मंत्री ने भी सवाल खड़ा किया है, लेकिन सरकार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। 

    इन्होंने आगे कहा कि बिहार में ‘‘लूट सको तो लूट लो’’ के आधार पर सरकार चल रही है और सरकारी खजाने का दुरूपयोग चेहरा चमकाने के लिए किया जा रहा है।

नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बीपीएससी के अभ्यर्थियों के प्रति डे फर्स्ट से गंभीर है और जब तक अभ्यार्थियों को न्याय नहीं मिल जाता है तेजस्वी जी चैन से बैठने वाले नहीं हैं।


No comments:

Post a Comment