दरभंगा में कर्तव्यहीनता के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित - patnahindinews

Latest

BANNER 728X90

Sunday, 23 August 2020

दरभंगा में कर्तव्यहीनता के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित

दरभंगा में कर्तव्यहीनता के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित


दरभंगा, 23 अगस्त  बिहार में दरभंगा जिले के रैयाम थानाध्यक्ष आर.के.सिंह को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 


      वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने रविवार को यहां बताया कि रैयाम थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव में छह अगस्त को अर्जुन शर्मा की हुई हत्या के मामले में थानाध्यक्ष आर.के सिंह ने ससमय समुचित कार्रवाई नहीं की। मामले के अनुसंधान एवं आसूचना संकलन में भी गम्भीरता नही दिखाई गयी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के बीच भी थानाध्यक्ष की छवि अच्छी नहीं है और उनकी कार्यशैली भी संदिग्ध है।
      श्रीराम ने बताया कि मामले में कर्तव्यहीनता के मद्देनजर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।  
     गौरतलब है कि 06 अगस्त को एक किशोर की हत्या मामले में थानाध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को रामदेव शर्मा एवं उसकी पत्नी एवं बच्चे को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था जिनमें देर रात महिला और बच्चे छोड़ दिया गया था। महिला का शव घर के रसोई घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। मामले में थानाध्यक्ष के विरूद्ध मृतका के पति ने नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

No comments:

Post a Comment