सुबह-सुबह कांपी धरती, दिल्ली, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक हिली धरती, चीन का डिंगी था केंद्र, 7.1 मापी गई तीव्रता - patnahindinews

Latest

BANNER 728X90

Tuesday, 7 January 2025

सुबह-सुबह कांपी धरती, दिल्ली, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक हिली धरती, चीन का डिंगी था केंद्र, 7.1 मापी गई तीव्रता

 




देश के कई हिस्सों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर पश्मि बंगला तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चीन का डिंगी था, जहां इसकी तीव्रता 7.1 था।


नेपाल की राजधानी काठमांडू में सुबह, 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र ने यह जानकारी दी। देश की भूकंप निगरानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए, जिसका केंद्र चीन का डिंगी था।


भूकंप का असर पड़ोसी जिलों काभ्रेपलान्चोक और धाडिंग जिलों में भी महसूस किया गया। काठमांडू में भूकंप के झटकों के कारण घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।


पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह6:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जलपाईगुड़ी में सुबह 6:35 बजे और उसके कुछ समय बाद कूच बिहार में भी झटके महसूस किए गए। बिहार की राजधानी पटना के अलावा कुछ और इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, दिल्ली-NCR और UP में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।



बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। समस्तीपुर, मोतिहारी में समेत कई जगहों पर सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 5 सेकेंड तक धरती हिली। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत की वजह से घरों से बाहर निकल गए।


No comments:

Post a Comment