दिनांक: 14-11-2022
पटना
वेस्ट प्वाइंट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया !
समनपुरा राजा बाजार स्थित वेस्ट प्वाइंट स्कूल के प्रांगण में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों ने चिल्ड्रन डे बड़े धूमधाम से मनाया इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फैंसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य रूप से बच्चों ने अपने को जवाहरलाल नेहरू गांधी जी डॉक्टर नर्स शिक्षक राधा रानी मीराबाई मौलाना रानी लक्ष्मीबाई पुलिस चार्ली चैपलिन डाकू गब्बर सिंह आईपीएस ऑफिसर मिलिट्री मैन इंस्पेक्टर सिपाही कश्मीरी लड़की एक्टर मॉडल परी आदि के रूप में प्रस्तुत किया और दर्शकों के रूप में मौजूद अभिभावकों की वाहवाही लूटी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरु के द्वारा की गई उपलब्धियों की जानकारी बच्चों की साझा की उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू यह कहते थे कि आराम हराम है!
अतिथियों का स्वागत वेस्ट प्वाइंट स्कूल की प्राचार्य फौजिया खान ने किया एवं इस अवसर पर जिन बच्चों ने भाग लिया उन्हें मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रमुख स्थानीय लोगो मे जोगिंदर सिंह सुमन सिन्हा सुधा शर्मा परवीन खातून मनोरमा गुप्ता मौलाना हलीम अनिल सिंह सक्सेना जी अंजू कुमारी श्रेष्ठा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे!


No comments:
Post a Comment